हाजीपुर, मार्च 31 -- राजापाकर। संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के बखरी बड़ाई पंचायत के बखरी सुपायन पोखर के एक युवक की मौत हो गई। मृतक उमेश पासवान का एकलौता पुत्र अनिल पासवान था। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों अनिल होमगार्ड में बहाली के लिए अभ्यास कर रहा था कि इसी दौरान गर्दन की हड्डी टूट गई। पूर्व मुखिया पति डॉक्टर हरिलाल राय एवं ग्रामीणों के सहयोग से उसे पटना स्थित एक हॉस्पिटल ले जाया गया। किंतु कई दिनों से चल रहे इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सात आठ साल पूर्व उसकी शादी हुई। बाद में चार साल पहले उसे एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। लेकिन छठी के दिन ही उसकी भी मौत हो गई। अभी हाल ही में उसकी पुत्री का जन्म हुआ है। वह निर्धन परिवार का सदस्य था। उसका शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.