मथुरा, अक्टूबर 17 -- होमगार्ड की ड्यूटी लगाने में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। जो होमगार्ड दुर्घटना में घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है, उसे पीआरवी बाइक पर ड्यूटी पर दिखा दिया है। इस मामले की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता धीरज शर्मा ने उच्चाधिकारियों से करते हुए इसकी जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार रेजीमेंट 823 के होमगार्ड जितेंद्र सिंह कुछ दिनों पूर्व थाना गोवर्धन क्षेत्र में पीआरवी बाइक 4200 पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम और निरंतर उपचार की सलाह दी थी। विभागीय अभिलेखों में 13 अक्तूबर को होमगार्ड जितेंद्र सिंह को थाना गोविंदनगर मथुरा क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.