धनबाद, जनवरी 20 -- धनबाद, वरीय संवाददाता गृहरक्षकों के नव नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर सोमवार को डीसी आदित्य रंजन ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा कराकर गृह रक्षकों के नव नामांकन की प्रक्रिया शीघ्र करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। डीसी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रखंडवार कराने के लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही रॉल नंबर जारी करने के लिए जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए। मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीएम लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, होमगार्ड डीएसपी सूर्यकांत कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...