धनबाद, जून 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। होमगार्ड बहाली में गड़बड़ी के मामले में आठ साल बाद आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर गजेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गजेंद्र पर बहाली में रिकॉर्ड सीडी गायब करने और कंप्यूटर से डाटा डिलीट करने का आरोप है। शनिवार को उसे कोर्ट रोड से धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की जांच रिपोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर गजेंद्र गुप्ता और वीडियोग्रॉफर अमरजीत, कंपनी कमांडर कृष्ण मुरारी, राजीव गौरव और समादेष्ठा आदेश प्रसाद मेहता को गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार बताया गया है। दरअसल 2016 के दिसंबर माह में धनबाद होमगार्ड में बहाली निकाली गई। अप्रैल-2017 में शारीरिक परीक्षा के साथ बहाली की प्रकिया शुरू कर दी गई। नवंबर-2017 में 735 जवानों की मेरिट लिस्ट जारी कर गई। जवानों का सैलेरी अकाउंट व पीपीएफ अकाउंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.