भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। होमगार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगी करने का आरोपी कचहरी चौक पर धराया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है। आरोपी सिपिन शिवनारायणपुर का रहने वाला है। घटना को लेकर सबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश कुमार ने जोगसर थाना में लिखित शिकायत की है। उसने बताया है कि आरोपी उसके दोस्त अनिल कुमार के साथ आया था। बाद में उसके दोस्त अनिल की मौत हो गई पर आरोपी आता रहा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की बातों में आकर ललेश, निक्कु, विशाल, सुवेंदु, गौतम, राजेश ने नगदी और खाते में ट्रांसफर कर सात लाख रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद वह टालमटोल करने लगा। उसके बाद पीड़ित आदमपुर के हनुमान नगर में आरोपी के घर पर भी आए तो वह पैसे लौटाने को तैयार नहीं हुआ और धमकी देने लगा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.