बागपत, फरवरी 21 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के अहेड़ा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला का ससुरालियों के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद दादा ने ईंट फेंककर मारी, जो छह साल के पोते के सिर जा लगी। जिससे बच्चा गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया। गर्दन पर कैंची से किए गए हमले में होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। अहैड़ा निवासी मीनू ने बताया कि उसे व उसके बेटे छह वर्षीय शिवांक्ष को शुक्रवार शाम करीब छह बजे पति रोहित और ससुर नारायण दास ने जान से मारने का प्रयास किया था। पति हाथ में कैंची और ससुर चाकू लिए हुए थे। वह और उसका बेटा जान बचाने के लिए दौड़े, तो ससुर ने ईंट फेंककर मारी। माथे में ईंट लगने से बेटा शिवांक्ष गंभीर रूप में घायल हो गया। उसने कमरे में घुसकर कुंड़ी लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.