रुडकी, जनवरी 27 -- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक होमगार्ड बाइक सवार तीन युवकों को रोकने को कोशिश कर रहा है। इस दौरान दो युवक बाइक से उतर जाते हैं लेकिन तीसरा युवक होमगार्ड पर बाइक चढ़ाने का प्रयास करता नजर आ रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र पंत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बाइक सवार के संबंध में जानकारी जुटाई की जा रही है। हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। रुड़की सिविल लाइंस में डमडम चौक से एक खंजरपुर जाने वाले चौराहे पर दो दिन पहले एक होमगार्ड ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान उसने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। बाइक पर तीन युवक सवार थे और नंबर प्लेट भी खराब लगी थी। होमगार्ड को देखकर पीछे बैठे दो युवक को भाग निकले। होमगार्ड ने पीछा कर बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...