मैनपुरी, नवम्बर 16 -- मानवता की मिशाल पेश कर रहे होमगार्ड जयगुरुदेव अब तक सात गरीब व असहाय कन्याओं का विवाह करा चुके हैं। रविवार को उन्होंने एक कन्या का विवाह कराकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कहा कि उनका लक्ष्य है कि वह कम से कम 11 कन्याओं का विवाह का दायित्व स्वयं निभाए। रविवार को एसडीएम सुनिष्ठा सिंह के सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जयगुरुदेव ने 7 वीं गरीब व असहाय कन्या की शादी अपने निजी खर्चे पर कराई। सीओ ने बताया कि यह विवाह थाना करहल में तैनात चौकीदार सीता की बेटी का था। जिसकी शादी औरेया निवासी युवक से तय हुई थी। होमगार्ड जयगुरुदेव ने अपनी इच्छाशक्ति और सामाजिक समर्पण के साथ बेटी को सम्मानपूर्वक विदा किया। एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने मौके पर जाकर दंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान एसडीएम को एक बुजुर्ग महिला से दादी जैसा स्नेह प्राप्त ...