हल्द्वानी, मार्च 16 -- उत्तराखंड में हल्द्वानी के वनभूलपुरा में होमगार्ड जवान व उसके साथी को शुक्रवार रात लोगों ने घेर लिया। संदेह के आधार पर लोगों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 1.01 ग्राम स्मैक मिली। भीड़ ने दोनों को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि शुक्रवार रात होमगार्ड का जवान निर्मल नौला व उसका साथ नफीस अंसारी वनभूलपुरा लाइन नं. 10 में टहल रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों ने दोनों को घेर लिया। भीड़ ने होमगार्ड जवान और दूसरे युवक की तलाशी ली तो दोनों के पास से एक ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई। भीड़ ने दोनों को पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। स्मैक की पुड़िया भी पुलिस के हवाले की। एसओ ने बताया कि दोनों स्मैक पीने के आदी हैं। बताया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.