चतरा, मई 5 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। सिमरिया में ड्यूटी जाने के दौरान सड़क हादसे के शिकार हुए होमगार्ड जवान आदित्य ठाकुर के आश्रितो ं को आर्थिक सहायता दिया गया। यह मदद झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन चतरा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने रविवार को किया। इस दौरान इटखोरी के मोगला गांव निवासी मृतक आदित्य ठाकुर के परिजनों को ढांढस बंधाया गया और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गयी। इस दौरान कहा कि इस दुख की घड़ी में परिजनों को भगवान शक्ति प्रदान करे। मौके पर प्रमंडलीय सचिव महेश कुमार दांगी, अशोक ठाकुर विकास कुमार समेत कई लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.