जहानाबाद, दिसम्बर 22 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता प्रखंड के टेहटा हाई स्कूल मैदान में होमगार्ड जवानों का पासिंग आउट परेड संपन्न हो गया। परेड की सलामी डीएम अलंकृत पांडे और एसपी विनीत कुमार ने लिया। प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आप लोग प्रशिक्षित जवान हैं। आप लोगों की जहां भी नियुक्ति को वहां अपना कर्तव्य ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करें। सुरक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी आप लोग भाग लेंगे। देश के सामने किसी भी तरह की चुनौती आने पर आप लोगों को तैयार रहना होगा। इस अवसर पर अन्याकाई अधिकारी लोग उपस्थित थे। हाई स्कूल परिसर में एक महीने तक होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षण दिया गया था जिसमें 183 जवानों ने भाग लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.