कोडरमा, सितम्बर 10 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के कोडरमा शाखा ने मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज को एक मांग पत्र सौंपा है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के कोडरमा अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि कोडरमा जिले में महिला एवं पुरुष होमगार्ड की संख्या 700 है। जिसमें से 350 जवान ड्यूटी के इंतजार में रहते हैं कि कब उनका ड्यूटी मिले और उनको ड्यूटी के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है।हाल में ही होमगार्ड की बहाली में कोडरमा जिले में कुल 311 होमगार्ड की बहाली हुई जो प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत ड्यूटी के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं उन्होंने बताया कि होमगार्ड के लिए ड्यूटी उपलब्ध नहीं होने के कारण नव नियुक्त होमगार्ड को निराशा और असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त को सौंपे पत्र में झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.