भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर। जिला में 666 रिक्तियों के लिए चल रही बहाली प्रक्रिया के 10वें दिन बुधवार को आमंत्रित 1400 अभ्यर्थियों में एक हजार से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिसमें पहले क्वालिफाइंग फेज में 3 सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने 1600 मीटर दौड. में सफलता हासिल की। दोपहर तक क्वालिफाइंग हाईट-चेस्ट माप, हाई जंप, लांग जंप और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरीय जिला समादेष्टा हरेंद्र कुमार सिंह ने देर शाम सफल अभ्यर्थियों की संख्या जारी करने की बात कही। फर्जी अभ्यर्थी का मामला प्रकाश में आने के बाद बहाली स्थल यानी टीएमबीयू स्टेडियम में एक दर्जन से अधिक पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की प्रतिनपियुक्ति की गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.