कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गुजैनी थाने से होमगार्ड को धक्का देकर फरार हुए शातिर चोर विशाल उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। जरौली फेज-दो में बालाजी ज्वैलर्स से चोरों ने शटर के ताले तोड़ कर तीन किलो चांदी के जेवर पार कर दिए थे। मामले में पुलिस बीती 15 जनवरी को आरोपित को हिरासत में लेकर थाने आई थी। जिसके बाद वह बाथरूम जाने के बहाने होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गोपालपुरम सोसाइटी निवासी गौरव वर्मा की जरौली फेस-टू स्थित बालाजी ज्वैलर्स में 14 दिसंबर 2024 की देर रात शटर तोड़कर तीन नकाबपोश चोरों ने 36 मिनट में तीन किलो चांदी के जेवर पार कर दिए थे। मामले में 20 दिसंबर को गुजैनी गांव निवासी विशाल गुप्ता उर्फ मन्नू बिहारी और गुजैनी के मायापुरम कच्ची बस्ती निवासी करन...