मधुबनी, मई 23 -- लौकही,निज संवाददाता। खुटौना थाना की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खुटौना प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से महज कुछ दूरी स्थित बधार से होमगार्ड की चोरी हुई दोनों रायफल को बरामद कर लिया। यह जानकारी खुटौना थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रखंड सह अंचल कार्यालय से करीब 15 से 20 सौ मीटर दूरी पर एक खेत के मेढ़ पर रखा था। सुबह जब लोग शौचालय के लिए गये तो उनलोगों की नजरें वहां गई। देखते हीं देखते वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिर इसकी सूचना थाना को दी गई। मौके पर डॉग स्कावाइड की टीम भी बुलाई गई। लेकिन चोर का पता नहीं चल सका। बीते शनिवार की रात को खुटौना प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित होमगार्ड के जवान रामलखन कामत के कमरे में तीन रायफल रखा था जिसमें दो की चोरी हो गई थी। रामलखन कामत ने पुलिस को बताया था कि इसमें बिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.