मथुरा, मार्च 23 -- कठिन परिश्रम व मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए संसाधन का अभाव भी आड़े नहीं आता। ऐसा ही कर दिखाया होमगार्ड पिता की तीन बेटियों ने। तीन बेटियों ने अपनी मेहनत व योग्यता के दम पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। अपनी बेटियों पर नाज करते हुए होमगार्ड पिता के खुशी में आंसू नहीं रुक सके। अब तीनों बहनें एक साथ खाकी वर्दी पहनेंगी। इसे लेकर पूरा परिवार ही नहीं बल्कि गांव में भी खुशी की लहर है। गोवर्धन के गांव पालई की तीन सगी बहनें कुसुम, शशि और पूजा धनगर ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। इसका परिणाम आने पर उस समय होमगार्ड राधेलाल व उसके परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा। तीनों बेटियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की। इससे उन्होंने न केवल अपने पिता, परिवार व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.