मथुरा, मार्च 25 -- होमगार्ड के जवान की तीन बेटियों के एक साथ यूपी पुलिस में भर्ती होने पर कमांडेंट होमगार्ड ने अपने कार्यालय पर तीनों को बुला सम्मानित कर बधाई दी। इस दौरान मिठाई खिला, तीनों बेटियों को नकद धनराशि दे प्रोत्साहित किया। बताते चलें कि गांव पालई, गोवर्धन निवासी राधेश्याम होमगार्ड विभाग में कार्यरत हैं। विगत दिनों आये यूपी पुलिस के परीक्षा परिणाम में होमगार्ड जवान राधेश्याम की बेटी पूजा, शशि और कुसुम उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में आरक्षी पद चयनित हो गयीं। इसकी जानकारी होने पर परिवार में खुशी का ठिकाना न रहा तो ग्रामीणों ने भी तीनों बेटियों को बधाई देते हुए खुशी मनाई। इसकी जानकारी होने पर होमगार्ड कमांडेंट शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को होमगार्ड जवान राधेश्याम व उसकी तीनों बेटियों को अपने ऑफिस पर बुलाया। उन्होंने तीनों बेटियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.