वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। होप वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। लंका स्थित संस्था के कार्यालय पर साइकिल वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक रवि मिश्रा ने कहा कि इन बेटियों का चयन परिवार की आमदनी, शिक्षा के प्रति उनकी रुचि तथा विद्यालय की दूरी को ध्यान में रखते हुए किया है। उनकी शैक्षिक प्रगति का हर माह आकलन होगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। इस दौरान संस्था के सह-संस्थापक संदीप गुप्ता, श्यामाकांत, उद्यमी राजेश भाटिया, डॉ. कर्मराज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...