लोहरदगा, फरवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में होपवेल हास्पिटल की ओर से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में 357 मरीज का निशुल्क इलाज किया गया। शहर के अमला टोली में आयोजित इस शिविर में निःशुल्क जांच के उपरांत उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में क्षेत्र के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। शिविर में सर्जन डा शाहबाज आलम, स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा नेहा अली, डा ऋषभ तिवारी आदि ने अपनी सेवाएं दीं। इसमें पेट से जुड़ी बीमारियां, पित्त की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया, बवासीर, मोटापा, यूरोलॉजी, स्त्री रोग, बांझपन और मातृत्व से संबंधित समस्याओं की जांच, परामर्श और प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल कर्मियों ने सामाजिक कार्यकर्ता मोईन अंसारी के सहयोग से लोहरदगा और किस्को क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.