आदित्यपुर, मार्च 3 -- गम्हरिया। झामुमो की बैठक में रपचा पंचायत समिति का गठन किया गया। पदमपुर स्थित आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र में झामुमो जिला संयोजक मंडली सदस्य कृष्णा बास्के की अध्यक्षता में बैठक सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसमिति से होपना बेसरा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष इन्द्रो मुर्मू, सचिव शिवचरण हांसदा, सहसचिव जगन्नाथ बास्के, वहीं महिला वर्ग में अध्यक्ष प्रतिभा हांसदा, सचिव सविता बास्के को बनाया गया है। बैठक में जिला संयोजक मंडली के सदस्य कृष्णा बास्के, देवीलाल बेसरा, विर्धान बास्के, इंद्रो मुर्मू, होपना बेसरा,धनी राम बेसरा, जगरनाथ टुडू, सुरेन बास्के, विजय बास्के, सुषेण बास्के, गणेश टुडू उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.