हापुड़, फरवरी 4 -- राजस्थान में खेली गई बालिका वर्ग की अंडर 17 कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटी होनहार बेटी और उसकी टीम का गांव में पहुंचने तक जगह जगह भव्य अभिनंदन हुआ। गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी शीतल सिंह की होनहार बेटी निधि ने अपनी प्रतिभा के बल पर परिवार समेत गांव का नाम रोशन किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में खेली गई बालिका वर्ग की अंडर 17 कबड्डी चैंपियनशिप में निधि के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के बल पर टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजस्थान से लौटकर आई निधि और उसकी टीम के स्वागत को परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ गढ़ में हाईवे किनारे एकत्र हो गई। जैसे ही होनहार बेटी की टीम वहां पहुंची तो जयकारों के बीच ग्रामीणों ने जमकर पुष्पवर्षा की। इसके बाद गांव के लिए रवाना होने पर जगह जगह टीम का अभिनंदन किया गया। समाजसेवी डॉ.अनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.