रांची, फरवरी 6 -- रांची। धुर्वा के होटवासी स्थित नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिवलिंग, हनुमान, दुर्गा एवं राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न हुआ। वाराणसी के पंडित ललन प्रसाद तिवारी के सानिध्य में अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा और हवन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की और प्रसाद ग्रहण किया। शाम की आरती के बाद रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति ने निर्माण में योगदान देने वाले पश्चिम बंगाल के कारीगरों सहित अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही चारों मंदिरों के पट दर्शन हेतु खोल दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...