रांची, जनवरी 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा के होटवासी में नवनिर्मित मंदिर सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 2 फरवरी से किया जाएगा। पांच दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ कलश शोभायात्रा से होगा, जिसमें होटवासी व टुंडूल की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी। 3 फरवरी को जलाधिवास, 4 को अन्नाधिवास, 5 को देव स्नान, नगर परिक्रमा व शैय्याधिवास और 6 फरवरी को प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। आयोजन हेतु यज्ञशाला का निर्माण पूर्ण हो चुका है, मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। तैयारियों में राजदेव साहू, सुशील देव, प्रेम शंकर प्रेमी, जय मंगल प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, संजीत सिंह, शिव सागर साहू, भूषण प्रसाद, कन्हैया, ललन शर्मा और अंकित सिंह जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...