रांची, मार्च 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। खेलगांव थाना क्षेत्र के होटवार में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से फरार सजायाफ्ता उग्रवादी समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की का चौथे दिन भी सुराग नहीं मिला। जेल से भाग निकले उग्रवादी की तलाश में रांची से गुमला गई पुलिस की टीम ने रविवार को कई स्थानों पर छापामारी की। इस क्रम में उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस ने खोजबीन की। इसके बावजूद उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने उग्रवादी के रिश्ते-नातेदारों को भी उससे आत्मसमर्पण करने को कहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर अन्य संभावनाओं पर भी काम कर रही है। इस क्रम में तकनीकी सेल की भी मदद ली जा रही है। उग्रवादी समीर पिछले गुरुवार की शाम में वार्ड नंबर 12 के सभी कैदियों को अंदर भेजने के बाद काफी देर तक बाहर टहलता रहा था। इसके बाद वह सुरक्षा को धत्ता बताकर जेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.