रांची, सितम्बर 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से शुक्रवार की सुबह चार बजे से होटवार में भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले विशेष जांच अभियान में जेल के सभी 15 वार्ड, महिला वार्ड, अस्पताल के अलावा स्पेशल सेल की तलाशी ली गई। छापामारी दल को कोई भी आपत्तिजनक सामान वार्ड एवं सेल से नहीं मिला। जांच के क्रम में अलग-अलग बनी टीम को न तो वैसी कोई सामग्री मिली और न ही अवैध गतिविधि की जानकारी हुई। इसके बाद टीम लौट गई। इससे पूर्व रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में बनी टीम होटवार जेल गेट पहुंची। इसके बाद अलग-अलग टीम ने वार्ड की जांच व तलाशी का मोर्चा संभाला। इस क्रम में जेल में बंद कई कुख्यात अपराधी एवं उग्रवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.