बागपत, जून 18 -- ससुराल वालों के आन पर होटल की छत से कूदकर भागी महिला के प्रेमी का पुलिस ने शांति भंग की घाराओं में चालान कर दिया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। पति का आरोप है उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध है। उसके द्वारा विरोध किए जाने पर झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी दी । 21 मई को उसकी पत्नी, सास व अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस में शिकायत करने पर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बागपत बुलाया गया। सोमवार को तीसरी बार काउंसलिंग के बाद महिला बागपत से बस में बैठकर बड़ौत पहुंची। वहां से एक युवक के साथ नगर के एक होटल पर पहुंची जिसे जाते हुए ससुराल वालों ने देख लिया। वह उनका पीछा करते हुए होटल तक पहुंच गए। होटल में अपने ससुराल वालों को देखकर महिला छत से कूद कर फरार हो गई ,जबकि ससुराल...