मोतिहारी, जनवरी 6 -- घोड़ासहन। घोड़ासहन के रेलवे गुमटी के निकट एक होटल में सोमवार को छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवतियों के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उक्त होटल थाना क्षेत्र के महदेवा ग्राम निवासी सुबोध पंडित का बताया गया है। होटल का आगंतुक रजिस्टर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। होटल के विरूद्ध पुलिस की 112 टीम पर फोन कर सूचना दी गयी थी। होटल संचालक सुबोध पड़ित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये लोगों में दो युवक व दो युवती थाना क्षेत्र के गुरमिया ग्राम की तथा एक युवती झरोखर थाना क्षेत्र के भंगहा ग्राम की है जबकि युवक सीतामढ़ी का रहने वाला बताया गया है। इन लोगों में एक युवक व युवती अवयस्क बतायी गयी है। होटल का निबंधन भी नहीं है और संचालक के द्वारा इन युवक युवतियों के सम्बंध में अपने रजिस्टर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.