काशीपुर, मार्च 9 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे नैनीताल रोड पर स्थित एक होटल से खाना खाकर निकले एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। पुलिस को दी तहरीर में दूधिया कॉलोनी भटपुरी निवसी अर्जुन यादव ने बताया कि वह होटल पर अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। जब वह होटल से बाहर निकला तो करीब 8 युवकों ने उसको घेर लिया और उसके संग मारपीट की। आरोप लगाया कि इन युवकों ने स्टील के पाइप से उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिसमें वह अचेत अवस्था में खून से लथपथ हो गया। शोर सुनकर पहुंचे अन्य लोगों ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज किया गया। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि इन युवकों के पास अवैध हथियार भी थे। साथ ही बताया कि कुछ समय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.