हाथरस, फरवरी 25 -- मुधगढ़ी स्थित एक होटल में कारीगर के द्वारा कथित रूप से थूक लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को होटल संचालक के पुत्र का मेडिकल कराने के लिए सपा के राज्य सभा सांसद सहित तमाम सपाई जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सपा सांसद की मौजूदगी में पुलिस ने होटल संचालक के पुत्र का डाक्टरी मुआयना कराया। आसिफ ने बजरंग दल के पदाधिकारियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन को सोमवार को जब जानकारी मिली कि होटल का संचालन बंद करा दिया है,लेकिन होटल संचालक के पुत्र का न मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। सपा सांसद ने होटल पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। होटल संचालक शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया था कि यह वीडियो फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाय...