आरा, जनवरी 5 -- आरा। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन सिंह के सुपुत्र रोहित सिंह के आकस्मिक निधन से भोजपुर स्तब्ध है। जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने आरा के हरिजी हाता स्थित आवास पर शोकाकुल परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि रोहित का सरल और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व समाज के लिए मिसाल था। उनके निधन से व्यापारिक और सामाजिक जगत में अपूरणीय शून्यता आ गई है। विधायक ने कहा कि उनका भाई जैसा अपनापन और मिलनसार स्वभाव था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...