अमरोहा, फरवरी 10 -- नकब लगाकर होटल संचालक के घर से रविवार रात बैटरे, इन्वर्टर समेत अन्य सामान चोरी किए जाने के मामले में 36 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी मुस्तफा पुत्र अख्तर अली पिछले कुछ वर्ष से ढवारसी में मकान बनाकर रह रहा है। वह नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज के नजदीक होटल भी चलाता है। सात दिन पहले पत्नी व बच्चे अपने गांव चले गए थे। रविवार रात मुस्तफा भी उझारी स्थित अपने दूसरे होटल पर चला गया। रात में किसी वक्त चोरों ने मकान के पीछे खाली प्लाट से होकर दीवार में नकब लगाकर पहले व दूसरी मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर इनवर्टर, बैटरे, गैस सिलेंडर, बर्तन व कपड़े समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। सोमवार सुबह मुस्तफ...