देहरादून, जून 13 -- देहरादून। होटल संचालक ने रात्रि मैनेजर पर मोबाइल और 50 हजार रुपये नगदी चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र कुमार जीएमएस रोड मंडी के पीछे एवी रॉयल नाम से होटल चलाते हैं। उनका आरोप है कि बीते 28 अप्रैल से होटल का कर्मचारी आशुतोष वर्मा गायब है। उसका फोन नंबर भी बंद आ रहा है। आरोप है कि गायब होने से पहले वह होटल से करीब पचास हजार रुपये नगदी और मोबाइल फोन चुराकर ले गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.