प्रयागराज, जनवरी 6 -- जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के मैनेजर ने अपहरण कर पीटने का मुकदमा दर्ज कराया है। अंबेडकर नगर निवासी राजू पुत्र रामनयन की तहरीर के मुताबिक वह टैगोर टाउन क्षेत्र स्थित एक होटल में मैनेजर है। 31 दिसंबर की रात कार से आए उदित साहू निवासी दारागंज कच्ची सड़क, ऋषभ गोस्वामी और दो अज्ञात लोगों ने फोन कर उसे होटल के बाहर बुलाया। नशे में धुत उदित व उसके साथियों ने रूम व शराब की मांग की। असमर्थता जताने पर खींचकर कार में बैठा लिया। दो-ढाई घंटे तक कार में घुमाने और पीटने के बाद पार्वती हॉस्पिटल चौराहे के पास फेंक कर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...