संभल, जून 18 -- यूपी के संभल में चौधरी सराय पुलिस चौकी के पीछे एक होटल की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सात महीनों से यहां सैक्स रैकेट संचालित हो रहा था। बुधवार दोपहर को इस गोरखधंधे का पर्दाफाश तब हुआ जब सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने पुलिस टीम के साथ अचानक छापा मार दिया। होटल के पांच कमरों में पांच जोड़े युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। अधिकारी तब हैरान रह गए जब एक कमरे में विवाहिता अपने मासूम बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ अय्याशी करने पहुंची थी। सिटी मजिस्ट्रेट को पिछले कई दिनों से होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर को उन्होंने पुलिस टीम संग कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल के कुल नौ कमरों में से पांच में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.