गुड़गांव, दिसम्बर 6 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पुलिस ने बिना पहचानपत्र के लोगों को ठहराने और उनका अनिवार्य रिकॉर्ड न रखने के आरोप में एक होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस टीम ने शनिवार को सेक्टर-38 में होटल शान में जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि होटल के मैनेजर ने बिना जरूरी रिकॉर्ड के और पहचानपत्र के होटल में लोगों को ठहराया गया। पुलिस ने मौके से होटल के दो कर्मचारियों को काबू किया। उनकी पहचान सुमित यादव निवासी शीतला कॉलोनी और मुलायम सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पाया गया कि होटल संचालक/मैनेजर द्वारा कई लोगों को ठहराया गया था, लेकिन न तो होटल रजिस्टर में उनका इंद्राज किया गया और न ही उनसे कोई पहचानपत्र लिया गया। इस...