कौशाम्बी, जनवरी 9 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज थाना के समीप हाईवे पर गुरुवार की रात होटल में बर्थ-डे मना रहे युवक पर अचानक हमला बोल दिया। बेरहमी से युवक को पीटा गया। इससे उसको चोटें आई। हमलावरों ने उसके साथियों को भी पीटा। इससे वह होटल छोड़कर भाग निकले। होटल मालिक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मूरतगंज बाजार निवासी कृष्णा केसरवानी का गुरुवार को जन्म दिन था। इस खुशी के मौके पर कृष्णा ने अपने साथियों को कोखराज थाना के समीप हाईवे पर स्थित पंचम होटल में पार्टी दी थी। रात करीब दस बजे कृष्णा अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी बीच अचानक भरवारी से आए कार सवार युवकों ने कृष्णा पर अचानक हमला बोल दिया। कृष्णा को बेरहमी से पीटा गया। साथियों से भी मारपीट की गई। होटल के कर्मचारियों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.