देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के बिलासी टाउन अवस्थित होटल शुभम वाटिका में अपराध की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। 8 फरवरी 2025 की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन युवकों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व के एक आर्म्स एक्ट, रंगदारी व मारपीट के आरोप मामले में सजा पाने के बाद हाईकोर्ट से अपील पर बेल लेकर बाहर था। एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात्रि नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल शुभम वाटिका में कुछ संदिग्ध एकत्र होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। थानेदार राजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई मुकेश कुमार तिवारी, घनश्याम गंझू, दिलीप मुंडा व सशस्त्रबल ने शुभम वाटिका में छापेमारी कर तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.