गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को होटल और स्पा सेंटर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपित आलोक पंडित को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर कुशीनगर जिले के होलिया परतावल निवासी आलोक पंडित का नाम प्रकाश में आया था। इससे पूर्व पुलिस उसके भाई आदित्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस जांच में इस संगठित गिरोह से जुड़े कई आरोपितों की भूमिका सामने आ चुकी है। विवेचना अंतिम चरण में है और जल्द आरोपपत्र दाखिल कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी की जा रही है। पांच जनवरी को गोरखनाथ क्षेत्र की एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि किशोरी इंस्टाग्राम के जरिए संप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.