दुमका, दिसम्बर 5 -- दुमका प्रतिनिधि।राधिका होटल के संचालक से रंगदारी मांगने एवं फायरिंग करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच नामजद अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,जबकि तीन नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। घटना में प्रयुक्त आर्म्स की भी बरामदगी नहीं हुई है। गुरुवार को दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने समाहरणालय परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि रंगदारी को लेकर उक्त अपराधियों ने दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत कुसुमडीह गांव स्थित राधिका होटल में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फायरिंग करने की घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उन्होंने बताया कि होटल मालिक की शिकायत पर 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए 10 से 12 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथ...