प्रयागराज, जनवरी 27 -- सोरांव थाना क्षेत्र के खेमानंदपुर शास्त्री नगर तिराहे पर स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि होटल संचालक और भवन स्वामी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल में नाबालिग लड़कियों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो किशोरी और दो युवक कमरों में मौजूद थे, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही होटल के पीछे बने दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी में होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया। मौके से होटल मैनेजर अविनाश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पुलिस को ब...