हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- हरिद्वार के एक होटल में रखे गए महिला तीर्थयात्री के बैग से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। आंध्र प्रदेश से आई महिला यात्री ने होटल स्टाफ पर आरोप लगाकर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। शैलजा निवासी श्रीनिवास नगर पूर्वी गोदावरी आंध्र प्रदेश ने बताया कि वे 11 अक्तूबर को परिजनों के साथ हरिद्वार आई थीं और एक होटल में ठहरीं। बदरीनाथ यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने होटल स्टाफ अंकित कुमार से बैग सुरक्षित रखने की अनुमति ली थी। आरोप है कि 23 नवंबर को लौटने पर बैग का ताला टूटा मिला। उसमें रखा काले रंग का हैंडबैग और करीब तीन लाख रुपये गायब थे। नगर कोतवाली पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...