अल्मोड़ा, मार्च 20 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। कनारीछीना निवासी एक बुजुर्ग बीते 20 दिन से लापता है। छानबीन में नगर के एक होटल से बुजुर्ग के कपड़े व मोबाइल बरामद हुआ है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक कनारीछीना के राना गांव निवासी राजू राना ने तहरीर दी है। कहना है कि एक मार्च को उनके पिता नंदन सिंह राणा निजी काम से अल्मोड़ा आए थे। इसके बाद से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तमाम जगह उनकी तलाश की, लेकिन कहीं भी उनका सुराग नहीं लगा। कहना है कि पिता की तलाश में वह नगर के एक होटल पहुंच गए। जहां उन्हें पिता के एक जोड़ी कपड़े और मोबाइल मिला। होटल प्रबंधक से पूछताछ की तो बताया कि वह एक दिन के लिए होटल में रुके थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। बेटे ने पिता के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए कोतवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.