गढ़वा, जून 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के पिपरा कला मोहल्ला स्थित एक होटल में पुलिस ने जिस्मफरोसी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान संदिग्ध अवस्था में कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था। मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक होटल में लंबे समय से देह व्यापार का संचालन हो रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार दोपहर होटल में छापा मारा। मौके से पांच युवक, पांच युवतियां और होटल संचालक को हिरासत में लिया। उसी मामले में तीन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल ...