खगडि़या, जनवरी 26 -- चौथम। खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौथम बाजार स्थित नवादा मोड़ पेट्रोल पंप के सामने चौथम जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय के होटल से 20 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। अज्ञात चोरों ने शनिवार रात इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में रखे गल्ले को गायब कर दिया। और उसमें से नगदी निकाल ली। वारदात के बाद गल्ले को पास के एक पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह जब दुकानदार जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय का पुत्र अपनी दुकान पर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और गल्ला गायब था। उन्होंने तुरंत इसकी चौथम पुलिस को दी। पीड़ित दुकानदार और स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे से गल्ला निकाला गया। गल्ले से नकदी गायब थी। जबकि सभी कागजात पानी में भीग गए थे। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने...