गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर कोतवाल पुलिस टीम के साथ अभियान चलाते हुए सिटी स्टेशन के पास स्थित सिटी होटल सहित अन्य होटलों का चेकिंग कर रिकॉर्ड जांचा। जांच का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना रहा। क्योंकि दूसरे जिलों या राज्य से अपराध करके भागे अपराधी शरण के लिए होटल व गेस्ट हाउस में छिप सकते हैं। उन्होने सभी होटल संचालकों से कहा कि वे अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और बैकअप 30 दिन का जरूर होना चाहिए। साथ ही आगंतुकों की सही आईडी, मोबाइल नंबर, वाहन का नंबर, साथ आने वालों की सही जानकारी और उनकी आईडी सभी का रिकॉर्ड रखने के लिए कहा। हालांकि होटल में अग्नीशमन की व्यवस्था सही नहीं होने पर तत्काल व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...