जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल निज संवाददाता। अरवल पुलिस द्वारा गुरुवार की रात्रि शहर के कई होटलों में छापेमारी की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में की गई छापेमारी में शहर के किशोर लाइट हाउस अहियापुर के कमरों से दो लड़का एवं दो लड़की को गिरफ्तार किया गया है। दोनों लड़का लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़का का नाम मोहित कुमार है जो नवगछिया भागलपुर का रहने वाला है। दूसरा लड़का सुधांशु कुमार अरवल का रहने वाला है। दोनों लड़कों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। दोनों लड़कियों की मेडिकल जाच कराई गई है एवं उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सदर थानाध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी ने बताया कि शहर के होटलो में हो रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ छापे...