कोडरमा, नवम्बर 28 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी होटल में काम कर रहा युवक पिछले कई दिनों से लापता है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। लापता युवक द्रोण कुमार के पिता अविनाश कुमार, जो सामतो काली मंदिर के पीछे के निवासी हैं, ने बताया कि उनका पुत्र इसी वर्ष सीएच प्लस टू इंटर विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद तिलैया स्थित एक निजी होटल में काम करता था। वह रोजाना घर से होटल जाता और वापस लौट आता था। परिजनों के मुताबिक, 24 नवंबर को द्रोण होटल तो गया, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने तिलैया थाना में इसकी सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, लेकिन अब तक युवक का कोई पता ...