रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड तिलता चौक स्थित न्यू होटल में कमरा खाली नहीं रहने पर 10-15 लोगों ने संचालक प्रशांत साहू और कर्मी प्रितम कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में हमलावरों ने थाना में लिखित शिकायत के बाद लौट रहे संचालक की गाड़ी को रास्ते में रोका और शीशा तोड़ दिया। इस क्रम में सभी ने उनके साथ मारपीट की। मामले में होटल संचालक की लिखित शिकायत पर रवि सिंह, सुमित सिंह, सूरज पाठक और अन्य 15-20 के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि नामजद और अन्य पिछले बुधवार को होटल आए थे और बुकिंग कराने को लेकर कमरा के संबंध में पूछताछ की। कर्मचारी प्रितम द्वारा कमरा खाली नहीं रहने की सूचना देने पर सभी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। हो-हल्ला सुनकर जब संचालक वहां पहुंचे तो सभी ने उनके साथ भी मारपीट ...