प्रमुख् संवाददाता, नवम्बर 5 -- यूपी के कानपुर के हरवंश मोहाल स्थित एक होटल में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरे 17 वर्षीय बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एनसीसी का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दोनों सोमवार को होटल पहुंचे थे। 18 वर्षीय युवती कानपुर देहात की है, जबकि किशोर फर्रुखाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने हादसे की जानकारी किशोर के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे किशोर के परिजनों ने युवती पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं युवती का कहना है कि छात्र उसके साथ होटल में एक और दिन रुकना चाहता था। उसने मना किया तो कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बाथरूम चली गई और उसने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर कमरे में खुद को फांसी लगा ली। फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित राजेपुर गांव निवासी किसान के तीन बेटे और एक शादीशुदा बेटी...