लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के होटल रेड रॉक में 15 मार्च की देर रात शराब नहीं मिलने पर उपद्रवियों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। होटल परिसर में खड़ी होटल मालिक की स्विफ्ट कार जे एच 01 ई जे 8577 का चारों तरफ के शीशे तोड़ दिया। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले जांच पड़ताल शुरू कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के पूर्व बक्सीडीपा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद रेड रॉक होटल पहुंच उपद्रवियों ने होटल कर्मी से शराब मांग की। जब कर्मी ने बताया कि शराब नहीं है। इतने में होटल कर्मी को कालर पकड़ अपशब्द कहते हुए पूछने लगे कि मालिक कहां है। फिर उसके साथ मारपीट करते हुए खड़ी कार के दोनों साइड का शीशा तोड़ फोड़ कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.